15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

युवती ने आग लगाकर की आत्महत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिडक़ कर मौत को गले लगा लिया। युवती इंटर की छात्रा बताई जा रही है और भाई के साथ अपनी नानी के घर पर रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे परऊ मजरे धरई निवासी राम किशोर पुत्र राम लखन अपनी बहन कोमल(18) के साथ नानी के घर पर रहकर गुजर बसर करता है। शनिवार को कोमल कमरे के बरामदे का दरवाजा बन्दकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते कोमल की चीखने की आवाज पर ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोडक़र युवती को मृत हालत में बाहर निकाला। युवती द्वारा आत्महत्या करने के कारणों के बाबत परिवार के लोग कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका के माता-पिता दूसरी शादी कर बच्चों से अलग रहते हैं। मृतका और उसका भाई अपनी नानी के यहां रहते थे। कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जायेगी।
रिपोर्ट : प्रदीप गुप्ता

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest