27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

युवक-युवती ने आदर्श विवाह रचाया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थिति माता मिढुरिन देवी मंदिर में रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति मे युवक-युवती ने आदर्श विवाह रचाया।दोनो ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। व उपस्थित गणमान्य लोगों का आशीर्वाद लिया।

जानकारी के मुताबिक परशदेपुर चौकी क्षेत्र के बारा निवासी राम नरेश की पुत्री ममता उम्र24 वर्ष की शादी डीह थाना क्षेत्र के अस्थो रायपुर रोखा निवासी शिव कुमार के पुत्र रामू उम्र 28 वर्ष के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ हुई।

माता मिढुरिन देवी मंदिर के प्रबंधक गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि मन्दिर समिति ऐसे कार्यक्रम पर निर्धन परिवारों की मदद किया करता है।
मंदिर के पुजारी बाबा रामदेव मिश्रा ने बताया कि हिन्दू रीति रिवाज से दाम्पत्य बन्धन में बन्ध गए।
इस मौके पर जय नारायन मौर्य, अमर कौशल, शैलेंद्र पाल, नीरज कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest