27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ इलाज के दौरान हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र युवक ने खाया जहरीला पदार्थ युवक की शादी 21 अप्रैल को बडे धूमधाम से हुई थी।मामला लालगंज कस्बे के सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राम बरन यादव के 22 वर्षीय पुत्र सर्वेश यादव का विवाह बीती 21 अप्रैल को रामनगर थाना मलिक मऊ जिला रायबरेली की रहने वाली मोनी यादव के साथ हुई थी। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी मोनी को मायके छोड़ने गया ससुराल से लौटने के बाद रात मे परिजनों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे आननफानन मे लेकर लालगंज अस्पताल पहुंचे।डॉक्टर हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया इलाज के दौरान सर्वेश की मौत हो गई मृतक दो भाई दो बहन थी उसकी मौत पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।नवविवाहिता मोनी के सामने समस्या आ खड़ी हुई है। जिसने शादी के बाद नवविवाहित जीवन के रंगीन सपने संजोए थे। वह एक ही झटके में चकनाचूर हो गए हैं। पति की मौत से नवविवाहिता का रोरोकर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य /सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest