27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

युवक की हुई संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने घटनास्थल की गहनता से जांच की है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक वारसी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जानकारी के अनुसार संतलाल पुत्र स्वर्गीय शीतल  निवासी चक मजरे इसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां श्री देवी ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने बताया कि बहू और संतलाल में आपसी विवाद लगातार चल रहा था।  जिसके चलते बहू ने बीती रात संतलाल की हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी शिव कुमारी का कहना है कि बीती देर रात किसी जहरीले जंतु के काटने से उसके पति की मौत हो गई। जब उसने जगाने का प्रयास किया तो उसका पति नहीं जागा तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest