28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

युवक की पुलिस ने की बेरहमी से पिटाई,पीड़ित पहुँचा एसपी के दरबार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

https://youtu.be/vcJ6BbGeF6k

रायबरेली। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की क्रूरता एक युवक के ऊपर दिखाई पड़ी।कोतवाली नगर के तीन दरोगा सहित 2 अन्य ने मिलकर लाठी डंडो से युवक को जमकर पीटा।जिससे वह घायल हो गया।

मामला कोतवाली क्षेत्र के न्यू गल्ला मंडी कृष्णा नगर का है।जहाँ युवक रोहित सोनकर पुत्र गुड्डेलाल (30 वर्ष) अपने घर पर रात में सोया था।रात लगभग डेढ़ से दो बजे के मध्य बाउंड्री वाल फांदकर घर के अंदर घुसे उ0नि0 देवेंद्र अवस्थी,पवन प्रताप सिंह,प्रवीण गौतम सहित दो अन्य लोगों ने युवक रोहित को घसीटते हुए चड्डी बनियान में बुलेरो में बैठाकर कोतवाली ले आये,जहां रबड़ के पट्टे व डण्डो से बुरी तरह मारा पीटा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंदी गन्दी गालियां दी।पीड़ित ने यह बात कोतवाल को बतायी तब कोतवाल ने पीड़ित का चालान 151 सीआरपीसी के तहत कर दिया गया।पीड़ित युवक ने बताया कि मेरे मुंह में लात रखकर उपनिरीक्षक देवेन्द्र अवस्थी जमीन पर रगड रहे थे,जिससे नाक और मुंह से खून निकलने लगा और कहा कि इस घटना का जिक्र अगर तुमने कही किया तो दुबारा तेरा एनकाउंटर कर देगे। हम पुलिस वाले हैं और जान से मार देंगे।पीडित ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह से गुहार लगाई है कि उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करी जाए।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest