36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड से लटकता मिला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अजय कुमार 22 वर्ष पुत्र अवधेश कुमार निवासी पूरे लालू का पुरवा का शव गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर मन्ना की बाग में आम के पेड़ की डाल से गमछे से लटकता मिला । पेड़ के नीचे हवाई चप्पल और बगल में साइकिल खड़ी थी।मवेशियो को चराने वालों ने जब देखा कि आम की पेड़ से एक युवक लटक रहा है तो इसकी सूचना गांव वालों को दी घर में भाभी के अलावा सारे लोग गंगा स्नान करने गए थे लेकिन अजय कुमार ने गंगा स्नान जाने से मना कर दिया था और उसके बाद घर से साइकिल लेकर कहीं निकला था । घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में हड़कंप मच गया।मां राजकुमारी बहन ममता भाई आलोक पिता अवधेश कुमार यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जगतपुर उप निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest