27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

यहां तालाब का अस्तित्व मिटाने में जुटे भूमाफिया!

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती के तकिया चौराहे पर लेखपाल की नोटिस के बावजूद भू-माफिया ने तालाब पाटकर शौंचालय बना लिया। तो वहीं दूसरे भूमाफिया ने पर अवैध निर्माण करने के लिए पिलर ढलवा दिया। विदित हो कि थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती के तकिया चौराहे पर गाटा संख्या 442 पर करीब 8 बिस्वा का तालाब स्थित है। जिस पर वर्षों से गांव के एक भूमाफिया का कब्जा है। जो वर्षों से तालाब पाटकर टिंबर चला रहा है इतना ही नहीं भूमाफिया मोहम्मद हनीफ ने निर्माण की नियत से पिलर की ढलाई करवा दी तो वही पड़ोस के जामिन अली ने लेखपाल की नोटिस को ठेंगा दिखाते हुए शौचालय का निर्माण करवा दिया। इसके बारे में जब लेखपाल तुषार से बातचीत की गई तो तुषार ने बताया कि बैंती के तकिया चौराहे पर गाटा संख्या 442 पर 8.5 विसुवा का तालाब दर्ज है। जिस पर गांव के मोहम्मद हनीफ और जामिन अली ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिसकी नोटिस भी दी गई उसके बावजूद भी मोहम्मद हनीफ द्वारा कब्जे की नियत से पिलर का निर्माण करवा दिया तो वही मोहम्मद जमीन ने शौचालय बनवा दिया गया है। जो पूरी तरह से अवैध है यदि 3 दिन के अंदर यह लोग अपने आप शौचालय और पिलर नहीं ढाहाते हैं तो प्रशासन द्वारा बुलडोजर से शौचालय और पिलर गिरवा दिया जायेगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest