37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

म0गां0इ0 कालेज के अंग्रेजी प्रवक्ता की हृदयगति रुकने से मौत, शिक्षकों में शोक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिले के नामचीन कालेज महात्मा गांधी इंटर कॉलेज रायबरेली में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद नियुक्त शिक्षक अनिल कुमार का हृदयगति रुकने से मौत हो गयी।कालेज में सूचना पहुँचने पर शिक्षक समाज मे शोक की लहर दौड़ गयी।

बताते है कि अनिल कुमार कर्मठ सहज , मिलनसार व खुशमिजाज थे।अंग्रजी प्रवक्ता के पद पर तैनात थे।रक्षाबंधन के पर्व पर बहन को घर लाने उसकी ससुराल अकबरपुर (कानपुर)गए हुए थे।जैसे ही बहन के घर पहुँचे,चाय पानी होने लगा।उसी समय उनको हार्ट अटैक आ गया।बहन के ससुरालीजन आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे,किन्तु वहां पहुँचने पर चिकित्सकों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया।शिक्षक अनिल कुमार के असामयिक निधन को सुनकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ भी हतप्रभ रह गया।शिक्षकों ने कहा कि एक कर्मठ साथी हमारे बीच से चला गया जिसकी क्षति अपूरणीय है । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राम मोहन सिंह , जिला मंत्री सोमेश सिंह , शत्रुघ्न सिंह परिहार, अतुल द्विवेदी , प्रदीप दीक्षित , शुभम श्रीवास्तव हजारी लाल आदि उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest