36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

मौत को दावत दे रहे त्रिपुला चौराहे पर खड़े डग्गामार वाहन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शहर के त्रिपुला चौराहे के मोड़ पर कई कतार में खड़े होते है टैम्पों व ऑटो रिक्शा, अब तक हुए कई घायल।

रायबरेली। वैसे तो जनपद रायबरेली के प्रत्येक चौराहे परऑटो रिक्शा की भीड़ रहती है।लेकिन सबसे खराब हालत त्रिपुला चौराहे की है।जहां एक तरफ महराजगंज को जाने वाले टैम्पो चौराहे के मोड़ पर ही खड़े होकर सवारियां भरते है।चौराहे पर सकरी सड़क से निकलने वाले साइकल सवार व मोटरसाइकिल सवार अक्सर घायल हुआ करते है।वजह यह है कि एक तरफ ऑटो की भीड़ व दूसरी तरफ टैम्पों की भीड़।

आखिर जिम्मेदार लोगों की नजर इन पर जरूर पड़ती होगी,क्योंकि कोई ऐसा व्यक्ति नही है जो इस अव्यवस्था से दो चार न हुआ हो।जिले का सबसे व्यस्ततम चौराहा कहलाना वाला त्रिपुला चौराहा किसी दिन बड़ी बड़ी सुर्खियों में आने के बाद ही इस अव्यवस्था से उबर पायेगा।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest