27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

मोहर्रम में साफ सफाई में कोई कोताही न हो-संजय शुक्ला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। मोहर्रम को देखते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने नगर पंचायत की कर्मचारियों कीटीम लेकर जुलूस के रास्तों के निरीक्षण किया।
बताते चले कि माही मोहर्रम में परशदेपुर में इमाम हुसैन के मातमदारो द्वारा मजलिस और जुलूस निकाल कर इमाम हुसैन को नज़राने अकीदत पेश की जाती है।जुलूस के सभी रास्तों का नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने बारीकी से निरीक्षण करा और जहां पर साफ सफ़ाई में कमियां मिली वह पर उन्होंने अपनी टीम के द्वारा इसको तत्काल सही कराने को कहा।उन्होंने नगर में स्थित बड़ा इमामबारगाह आग़ा हुसैन और छोटा इमामबारगाह काज़ी हाशिम अली पर भी जाकर साफ सफाई का जायज़ा लिया।ईओ ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जुलूस के र रास्ते मे पड़ने वाले बिजली के तारों को टाइट करवा दिया जाय और रास्ते मे कोई कूड़ा वग़ैरह नही होना चाहये।इस मौके पर बिन्देश्वरी प्रसाद,अफ़ज़ल खान,मनोज सिंह,देवराज, सरवन सोनकर आदि नगर पंचायत के कर्मचारी साथ मे मौजूद रहे।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest