27.1 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

मोहनलालगंज पुलिस वांछित चल रहे अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्तो को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार भेजा जेल।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्रा मय हमराह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे | तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त सूरज यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी बगैरा हुसैन बारी थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ व मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद मुख्तियार निवासी दुबग्गा थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ दुबग्गा चौराहे पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंचकर अभियुक्तों की घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्तों को अपराध से रूबरू कराते हुए विधिक अनुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा ।

धीरेंद्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest