13.1 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

मोहनलालगंज पुलिस ने 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज, (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस ने जुआं खेल रहे छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार मौके से 52 ताश के पत्ते माल फड़ से 2500 रुपए व् जामा तलाशी में कुल 590 रुपए पुलिस ने किया बरामद।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला ,उपनिरीक्षक सचिन कुमार सिंह, मय हमराह पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था हेतु ग्राम मऊ में मौजूद थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली ग्राम मऊ में रामचंद्र के खेत पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर चारों तरफ से घेरकर अभियुक्तो को मौके पर ही दबोच लिया पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अभियुक्तों ने अपना नाम मोहम्मद तौफीक पुत्र नसीम , अल्ताफ पुत्र इस्लाम कुरेशी ,सोनू पुत्र दुर्गा सैनी , कुलदीप पुत्र मनीराम ,राजकुमार पुत्र हरिप्रसाद ,विवेक पुत्र स्वर्गीय दिनेश चंद्र, निवासी गण ग्राम मऊ थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ बताया जामा तलाशी के दौरान मौके से 52 ताश के पत्ते माल फड़ से 2500 रुपए व् जामा तलाशी में कुल ₹590 रूपये पुलिस ने किया बरामद । पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्तो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा गया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest