36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

मोहनलालगंज पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शन्ति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की विभिन्न धाराओ का वांछित अभियुक्त पन्ने लाल मगता पुत्र स्वर्गीय नारायण निवासी बंगला पोस्ट खेरा थाना लोनी कटरा जिला बाराबंकी कही जाने की फिराक मे मऊ मोड खुजौली रोड पर मौजूद है इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंची जहा पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा इससे पुलिस का शक यकीन मे बदल गया पुलिस ने दौड़ाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest