20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

मोहनलालगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वांछित अभियुक्त विकास पुत्र राम सजीवन निवासी खुजौली थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ ने अपनी पत्नी को मारा पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पत्नी ने अपने पति के विरुद्ध मोहनलालगंज लालगंज कोतवाली पर तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। तभी से अभियुक्त घर से फरार था। मोहनलालगंज पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की वांछित अभियुक्त किसी काम से मोहनलालगंज आ रहा है पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोहनलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। उधर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई पड़ा। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन वह भागने में असफल रहा। पुलिस ने दौड़ाकर कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। मोहनलालगंज पुलिस अभियुक्त को कोतवाली लेकर आई। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 498 ए/323/307 सहित अन्य धाराओं में अभियुक्त को जेल भेज दिया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest