27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

मोहनलालगंज पुलिस ने गोकशी में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार पुलिस इन दिनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इसी क्रम में मोहनलालगंज पुलिस टीम कस्बा मोहनलालगंज में संदिग्ध व्यक्ति वांछित अपराधी व वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या254/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशुक्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त को थाना गेट मोहन लाल गंज के समीप धर दबोचा और गिरफ्तार कर कोतवाली मोहन लाल गंज ले आयी जहां पर पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए अभियुक्त से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुरेश चौधरी पुत्र मिश्री चौधरी निवासी टिकसौर बाजार थाना चिरूवालाल जिला गोरखपुर बताया। पुलिस ने पकड़े गए वांछित अभियुक्त को उसके अपराध से रूबरू कराते हुए व विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वांछित अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में मोहन लाल गंज प्रभारी निरीक्षक जी डी शुक्ला व उपनिरीक्षक मुन्नालाल आदि शामिल रहे ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest