27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

मोहनलालगंज पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रविवार को मोहनलाल गंज कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला की गठित टीम ने अभियान के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम सभा इंद्रजीत खेड़ा में तालाब के किनारे झाड़ियों की आड़ में कच्ची शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है , पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर बताए गए स्थान पर पहुंच गई, जहां उपरोक्त गांव निवासी बाबी कंजड पुत्र इंदल कजड भट्टी पर शराब बना रहा था। टीम ने मौके से 20 लीटर आप मिश्रित शराब 1 किलो यूरिया खाद बरामद कर लिया तथा 3 कुंतल लहन नष्ट कर दिया गया। उसके बाद अभियुक्त से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया तो दिखाने मे नाकामयाब रहा जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गठित टीम में प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला, उपनिरीक्षक जय सिंह यादव, हैंड कांस्टेबल रामसुमेर सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest