12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

मोबाइल टावर में करेंट आने से युवक की असमय मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। मोबाइल फोन टावर पर कार्य करने वाले एक युवक की करेन्ट लगने से मौत।युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम।

परशदेपुर चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बीरपुर के पास मोबाइल टावर में करेंट आने से वहां पर कार्य करने वाले रोहित सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी पूरे नोहर राकी प्रतापगढ़ की असमय मृत्यु हो गई।बताते चले कि आज लगभग शाम तीन बजे रोहित को सूचना दी गई कि कि नेटवर्क ठीक नहीं है उसको ठीक कराया जाए।रोहित पास के ही होटल पर बैठा था और तुरंत उठकर टावर पर गया।कुछ ही देर बाद पता चला कि वह बिजली के करेन्ट की चपेट में आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। लोगो ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मौके पर पहुची पुलिस ने मृत्यु युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परशदेपुर चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह यादव ने बताया की रोहित नाम के लड़के को टावर में करेंट आने से मृत्यु हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य/शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest