27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

मोबाइल अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। छतोह बिकास खण्ड की ग्राम पंचायत बारा में मोबाइल अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 162 मरीज़ों का निशुल्क इलाज हुआ ।

बताते चलें कि राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई द्वारा आधुनिक संसाधनों से लैस गाड़ी रहती है, जिसके साथ डाक्टरों का दल भी रहता है। केंद्र व राज्य सरकार की इस अनूठी पहल पर गांव के गरीब लोगों को घर बैठे यह सुविधा मिल रही है। इस से बेसहारा व कमजोर मरीजों को भरपूर लाभ मिल रहा है। गांव की रामकली ने बताया कि पांच दिन से पड़ी हुई हूं, बहुत बीमार हूं। दवा लेने के बाद प्रधान को दुआ दे रही थी। शिविर में आये करीब दो दर्जन ऐसे मरीज भी थे,जिनका कोई पुरसाहाल नहीं था। ग्राम प्रधान बद्री विशाल सिंह द्बारा उनकी भी दवा की ब्यवस्था की गई।
डाक्टर ने दबी जुबान से बताया कि उनको सिर्फ दो दिन के लिए ही दवा देने का अधिकार है।यह बढ़ा दिया जाय या फिर तीसरे दिन दुबारा भेजा जाय तो मरीजों को स्थायी या अधिक लाभ मिल सकता है। इस अवसर पर डॉ दायम रजा खान, डॉ विवेक पाण्डेय, फार्मासिस्ट प्रशान्त बिश्वकर्मा,एल टी रश्मि सिंह, सुपरवाइजर गिरीश कुमार सिंह,चालक विकास सिंह,रेखा यादव,रश्मिलता आंगनबाड़ी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest