27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

मोदी ने पंद्रह लाख नही दिया, राहुल 72हजार देंगे-भूपेश बघेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)।लोकसभा के छठवें चरण के चुनाव में कांगेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए वोट मांगने पहुँचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि तीन राज्यो में सम्पन्न हुए विधान सभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी की हार तय है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मोदी मैजिक फेल हो चुकी है।’ उन्होंने दावा किया क्योंकि अब तक के हुए मतदान में मतदाताओं ने अपना मत कांग्रेस की ओर दिखा दिया है।और चार चरणों के चुनाव में एनडीए को मददाताओ ने नकार दिया है।बघेल ने कहा कि बीजेपी ने 2014 में किए गए चुनावी वादों को पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग आजकल राष्ट्रवाद की बात चुनावी फायदे के लिए कर रहे हैं। बघेल ने कहा, ‘किसान खेत में काम कर रहा है। मजदूर अपना पसीना बहा रहा है। शिक्षक अपना काम कर रहा है। क्या ये राष्ट्रवाद नहीं है।कांग्रेसी नेता ने कहा, आज देश, ‘संविधान और संस्थाएं खतरे में हैं।ईडी,न्याय पालिका सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि पांच साल में कोई विकास नहीं हुआ, सिर्फ झूठ बोला गया।श्री बघेल ने कहा राहुल गांधी ने तीन राज्यों में चुनाव के दौरान कहा था कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा। सरकार बनते ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ हुआ। न्याय योजना के तहत किसानों को 72000 हजार दिया जाएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2019 में कांग्रेस सरकार बनाएगी। और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेगें।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest