17.5 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

मोटरसाइकिल मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां(रायबरेली) -थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयाग राज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मधुर मिलन रेस्टोरेंट (पटेल नगर गेट )के सामने मोटरसाइकिल पैशन प्रो संख्या यूपी 33 आर 6879 को विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल यूपी 33 वाई 9022 ने जोरदार टक्कर मार दी प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज सिंह पुत्र स्वर्गीय राजधारी सिंह निवासी जौनपुर वासे की ट्यूब फैक्ट्री में काम करते हैं। वह किसी काम से बछरावां गए थे लौटते समय गलत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए मनोज सिंह के कान से खून निकल आया फैक्ट्री मालिक वासे ने मनोज सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के ट्रामा दो लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वासे ने मनोज सिंह को अपनी Renault Duster गाड़ी से ट्रामा सेंटर भेज दिया है। वासे के द्वारा मनोज सिंह के घर वालों को मोबाइल फोन पर दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

अनुज मौर्य/ अनूप कुमार सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest