27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

मेहनत और लगन से आगे भी बने कामयाब :आशीष कुमार सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डीह (रायबरेली)। डीह क्षेत्र में पूरे कुंजल स्थित शिव शंकर पांडे मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सलोन आशीष कुमार सिंह ने कहा कि मेहनत और लगन से कामयाबी हासिल होती है। मेरी शुभकामना है कि आगे की भी शिक्षा में आप सभी लोग कामयाब हो सके, इच्छा शक्ति लग्न के साथ किया गया हर कार्य सफल होता है। ट्रस्ट द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजेंद्र बहादुर सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के मेधावी बच्चे जो इस वर्ष हाई स्कूल इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक पाकर उत्तीर्ण हुए थे, उन्हें सम्मानित उप जिलाधिकारी के द्वारा कराया गया। जिसमें नेहा पांडे, आरती, दुर्गेश, नंदिनी इंटर परीक्षा तथा अंबुज वर्मा, अरबिया, गीता यादव स गुप्ता बानो को हाई स्कूल तथा शालिनी प्राथमिक विद्यालय पूरे कुंजल कक्षा 5 में अधिकतम अंक पाने पर सम्मानित किया गया। जिन्हें एसडीएम ने मेडल प्रमाण पत्र मोमेंटो तथा माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर रामयश त्रिपाठी गोविंद बल्लभ मिश्र राधे रमण मिस्र मनीष तिवारी कृष्णानंद रीता पांडे तेज नारायण श्रवण अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय पांडे तथा आभार एसएस पांडे द्वारा व्यक्त किया गया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest