38.6 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

मेरा सम्मान जनता की सेवा और उनके आशीर्वाद का प्रमाण पत्र है : पूनम सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। आज भाजपा द्वारा आयोजित समाज के लिए योगदान प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्तियो को खाद्य व रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री रणवेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस क्रम में आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली आगमन पर ग्राम पंचायत की प्रधान पूनम सिंह जी ने माननीय मंत्री जी को बुके देकर व राजकुमार सिंह जी ( जिला सह संयोजक प्रबुद्ध वर्ग) ने अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। माननीय मंत्री जी ने ग्राम पंचायत के बहुमुखी विकास के लिए श्रीमती पूनम सिंह जी को साहित्य भेटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम सिंह जी ने अपने सम्मान को ग्राम पंचायत की जनता जनार्दन एवं प्रधानों के मुखिया एम एल सी श्री दिनेश प्रताप सिंह जी को समर्पित किया जिनके सहयोग एवं आशीर्वाद से इस मुकाम को हासिल किया और आश्वासन दिया कि वह इसी मेहनत और लगन से जनता की सेवा और क्षेत्र विकास के लिए कार्य करती रहूंगी।। श्री राज कुमार सिंह जी ने कहा कि इस तरह के सम्मान से व्यक्ति को और अच्छा कार्य करने की उर्जा मिलती है साथ ही यह केवल भाजपा सरकार में ही संभव है जहाँ सरकार के मंत्री घर घर जाकर प्रतिभाओ का सम्मान करते हैं। योगी और मोदी के रुप में दो देव पुरुष मिले हैं हम सब भाग्यशाली हैं जो उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में हमे कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।। कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री रामदेव पाल( जिलाध्यक्ष भाजपा), सुनील सिंह जी, शैलेंद्र सिंह, सुभाष झा, शिवेन्द्र सिंह, तिलक सिंह, भोलेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest