28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

मेडिकल कराने के दौरान भागा आरोपी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस कितनी सक्रिय है, यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते कुछ सप्ताह पहले एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के नामजद आरोपी को कोतवाली पुलिस पकड़ कर थाने लाई लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह भी फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ सप्ताह पहले सुशील यादव पर जानलेवा हमला हुआ था। घायल के पिता की तहरीर पर कुछ लोगों को नामजद किया गया था। सोमवार की दोपहर पुलिस ने एक नामजद आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। उसका मेडिकल कराने के लिये सीएचसी भेजा लेकिन युवक भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। युवक के फरार होते ही सीएचसी के डॉक्टरों व पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस जंगलों में अपनी गाड़ी से युवक को खोजती रही, लेकिन युवक का अता पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह का कोई भी मामला होने से इंकार कर दिया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest