25 C
Raebareli
Friday, April 10, 2026

मुंशीगंज के अजय यादव बने इनकम टैक्स ऑफिसर

More articles

रायबरेली। जिले के मुंशीगंज निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर यादव के पुत्र अजय यादव ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। अजय यादव की सफलता पर अधिवक्ता प्रवीण मिश्रा और सत्यार्थ द्विवेदी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अजय यादव की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। खुशी के इस मौके पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया और अधिवक्ता लाल बहादुर यादव को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि अजय की उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रायबरेली जिले के लिए गर्व की बात है। इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest