27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

“मिशन साहसी” बेटियों को बनाएगी साहसी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली द्वारा छात्राओं की आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु आगामी “मिशन साहसी” के विषय में पत्रकार वार्ता गाँधी धर्मशाला के सभागार में सम्पन्न हुई।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रान्त की प्रवासी लखनऊ विभाग छात्रा प्रमुख हर्षा सिंह ने कहा कि छात्राओं की असुरक्षा को संज्ञान में लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गत वर्ष उनकी आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण व पुनर्बलन के संदर्भ में “मिशन साहसी” नामक प्रशिक्षण अभियान चलाया था,जिसमें देश भर में लाखों हज़ारों की संख्या में छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था।इस वर्ष भी उन्हें आत्मरक्षा के लिए बेसिक टिप्स व प्रशिक्षण के लिए परिषद ने देशव्यापी अभियान के उद्देश्य से योजना रचना तय की है जिससे छात्राओं को मानसिक दुरावस्थाओं से बचाकर उन्हें सशक्त किया जा सके।

विभाग सह प्रमुख जुगलकिशोर गुप्त ने कहा कि गत वर्ष अभाविप ने रायबरेली में 3000 से अधिक छात्राओं को प्रशिक्षित किया था जिसका समापन समारोह लालगंज में रखा गया था।जिसमें छात्राओं ने सीखे गए गुणों का सामूहिक प्रदर्शन भी किया था जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया था।इस वर्ष भी नारी शक्ति के तेज को प्रखर करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में छात्राएं प्रशिक्षण लेंगी।
पूरे अभियान के प्रमुख प्रशिक्षक व कराटे संघ के जिला महासचिव राकेश गुप्त ने कहा कि इस अभियान में अटैकिंग रूल के साथ ही उनकी दैनिक वस्तुओं जैसे बाइक की चाभी,पिन,बोतल,दुपट्टा,हेयर क्लिप आदि से आत्मरक्षा के गुण सिखाये जाएंगे।जिसमे ट्रेनर्स को लगाया जाएगा।

अभियान की जिला संयोजिका श्रुति ने बताया कि इस वर्ष 5000 छात्राओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।जिसका समापन रायबरेली मुख्यालय पर किया जाएगा।

अभियान के प्रथम चरण में 1 से 5 अक्टूबर तक फेज 1 का पंजीकरण किया जाएगा,11 से 14 अक्टूबर तक फेज 2 का पंजीकरण किया जाएगा।प्रशिक्षण 15 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा।अभियान का समापन मेगा शो के माध्यम से 22 अक्टूबर को किया जाएगा जिसमें छात्राएं सीखे गए गुणों का प्रदर्शन करेंगी।

इस दौरान नगर सहमंत्री यश श्रीवास्तव, योगेश शेखर,पूर्व जिला संयोजक शुभम, अभिषेक त्रिपाठी, निखिल मौर्य,करण सिंह,दिशांत,अर्चित मिश्र,उत्कर्ष,रुद्र त्रिपाठी,जिला संगठन मंत्री अंकित सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest