30 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

मिट्टी के तेल के पंप पर हुई चोरी के मामले में डलमऊ पुलिस ने दिखाई तेजी दो को भेजा जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)।
डलमऊ में मिट्टी के तेल के पंप पर हुई चोरी के मामले में डलमऊ पुलिस ने दिखाई तेजी दो को भेजा जेल दो फरार मुराईबाग निवासी रामनिवास वैश्य का एक मिट्टी तेल पंप जोकि दरबानीहार में स्थित है जहां पर पिछले दिनों बृहस्पतिवार की बीती रात को चोरों ने ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का माल पार कर दिया था जिसमें मिट्टी तेल पंप चोरी के मामले में डलमऊ पुलिस ने तेजी दिखाते हुए शनिवार को दो को जेल भेज दिया वही अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं । डलमऊ पुलिस पिछले दो दिनों से संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही थी जिसमें
पवन पुत्र तेजभान निवासी मुर्शिदाबाद व अंकित उर्फ मुलायम पुत्र लल्लू को दोषी पाया और संबंधित धारा में जेल भेज दिया और वही फरार चल रहे संकित उर्फ धुममढ़ यादव पुत्र रामसेवक निवासी पुरे वल्ली तथा उमेश लोध पुत्र शीतल दीन निवासी मुर्शिदाबाद फरार चल रहे हैं जिनको डलमऊ पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है इस बाबत डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्रीराम से पूछे जाने पर बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest