27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

मार्ग दुर्घटना में पांच घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली के गांव उसरेना के निकट बाइक सवार को स्कार्पियों ने टक्कर मारकर फरार हो गई जिसमे बाइक सवार रामू (22) पुत्र रामनाथ व उसकी भाभी शर्मा देबी (28) निवासीगण गांव उसरेना गंभीर घायल होने पर सीएचसी से प्राथमिकउपचार के बाद जिला रिफर कर दिया गया है। दूसरी मार्ग दुर्घटना कोतवाली के गांव पटेरवा व उमरन के मध्य हुआ जहां पर बोलेरो ने बाइक सवार चन्द्रकेष (19) पुत्र छोटेलाल निवासी भखरी कोतवाली सलोन को टक्कर मारकर फरार हो गया जिसमे उसको गंभीर चोटे आने पर सीएचसी से जिला रिफर कर दिया गया है।

तीसरी मार्गदुर्घटना गदागंज थाना के गांव देवनपुर की है, जहां पर बोलेरो ने बाइक सवार कमलेष (26) पुत्र रामआसरे निवासी कजियाना को टक्कर मारकर फरार हो गया, जिसको भी सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती करवाया गया जहां से उनको भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला रिफर कर दिया गया है। चौथी मार्ग दुर्घटना गांव कुषलकापुरवा मे हुआ जहां पर बोलेरो ने 12 वर्षीय किषेरी को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसको गंभीर चोटे आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest