18.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

मार्ग दुर्घटनाओं में आठ घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिसमे एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
पहली दुर्घटना लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर क्षेत्र के सबीसपुर गाँव के पास हुई है। पास के गाँव ब्रह्मौली निवासी वृद्ध सुख्खू (80) सड़क पार कर रहा था। तभी ऊंचाहार की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। दूसरी दुर्घटना ऊंचाहार कानपुर मार्ग पर क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा पर हुई है। यहाँ पर दो बाईकों मे हुई भिड़न्त में सात लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक बाइक पर सवार मंजु देवी (38), मासूम बच्चे अनिल (9), सुनील (6) और आदित्य (5) निवासी गाँव पट्टी तथा दूसरी बाइक पर सवार लालबाबू (21) निवासी बाबूगंज, दिनेश कुमार (18) निवासी तुलापुर और भीम का पुरवा गाँव निवासी फूलमती (17) शामिल हैं। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest