27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

माइनर में बहता मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के जगतपुर गांव में नहर में शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताते चले शनिवार सुबह डीह रजबहा के जगतपुर माइनर में राधेश्याम के घर के पास सकरी पुलया के पास गांव के लोगो को एक महिला का शव नहर में बहता हुआ दिखाई दिया जिससे लोगो मे दहशत फैल गई।
जगत पूर गांव के प्रधानपति रामसजीवन ने पुलिस को सूचना दी जिससे डीह थानाप्रभारी अनिल सिंग और एस आई पीयूष सिंह अपने सिपाहियो के साथ मौके पर पहुचकर शव को नहर से निकालवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।डीह थानाप्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मृतक महिला है जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष लग रही है। शव 6 से 7 दिन पुराना है। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बार्डर के थाना क्षेत्र से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, गांव में शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest