27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

महिला से नशेड़ी ने किया रेप का प्रयास

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। महिलाओं पर हो रहे शोषण व बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने गांव के ही युवक पर रेप करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला के ससुर ने डायल-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल-100 ने आरोपी को हिरासत में लिया व थाने के सुपुर्द कर दिया है। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर शौच के लिए गई महिला के साथ नशेड़ी राम मिलन ने रेप करने का प्रयास किया। महिला ने घर आकर अपने ससुर को आप बीती बताई महिला के ससुर ने इसकी सूचना तत्काल डायल-100 को दी।  डायल-100 ने नशेड़ी युवक को हिरासत में लेकर थाने के सुपुर्द कर दिया है। वहीं थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest