30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

महिला ने खाया जहर, गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में मायके जाने की जिद को ससुरालीजनों द्वारा पूरी न करने से खफा होकर गर्भवती महिला ने जहर खा लिया। गंभीर दशा में उसे सीएचसी लाया गया। गांव निवासी दीपू की पत्नी सीमा जो गर्भवती बताई जाती हैं। कई दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी। बताते हैं कि घर वाले धान की फसल की चल रही कटाई के चलते उसे कुछ दिन रुक जाने की बात कहकर टाल रहे थे। गुस्से में आकर सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगडने लगी। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी लेकर आए हैं। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest