15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

महिला के साथ दुराचार का प्रयास, विरोध पर दबंग ने पीटा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली के गांव पलऊ का पुरवा मजरे चड़रई में एक महिला के घर में रात्रि में घुसकर दुराचार का प्रयास करने के बाद उसके साथ मारपीट करने की लिखित षिकायत कोतवाली में की गई है।

कोतवाली के गांव पलऊ का पुरवा निवासिनी महिला ने कोतवाली में लिखित षिकायती पत्र सोमवार के दिन प्रातःकाल दिया है, जिसमे पीडि़ता का आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति रविवार देर रात्रि 10ः30 बजे के तकरीबन घर में कूद आया जबकि उस वक्त मेरे पति टै्रक्टर थ्रेसर चलाने गेहूं के खेत में थे, जिसका मौका पाकर आरोपी युवक द्वारा जबरन दुराचार का प्रयास किया गया। इस दौरान प्रार्थिनी के कपड़े तक फाड़ दिया और तो और मारपीट भी करके धमकी भी दिया। पीडि़ता सीएचसी में अपना प्राथमिक उपचार भी सोमवार के दिन किया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण की विभागीय जांच के बाद कार्यवाही किया जाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest