36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

महिला अस्पताल की साफ-सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को करे दुरूस्त : प्रमुख सचिव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

प्रमुख सचिव ने बिटिया के जन्म पर बधाई पत्र देकर महिला को किया सम्मानित

रायबरेली। प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान दवाओं आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां अस्पताल के गेट पर न प्रर्दशित होने पर नराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारियां व दूरभाष नम्बरों का प्रदर्शित करे ताकि मरीजों को अनावश्यक जानकारी के अभाव में परेशान न होना पड़े। उन्होंने के0एम0सी0 सहित कई वार्डो को देखा तथा महिला वार्ड में कई महिलाओं से जच्चा-बच्चा तथा महिला से खान पान आदि अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। एक महिला जिसके तीन दिन पहले एक बिटिया का जन्म हुआ था जिसे बिटिया बधाई पत्र भी देकर उससे मंगलमय भविष्य की कामना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिव्यांग शौचालय सहित वार्डो के सभी शौचालय की साफ-सफाई, एसएनसीवी, मर्करी फ्रीरोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा आये हुए महिला मरीज के परिजनों से अस्पताल की प्राप्त होने वाली सुविधाओं एव व्यवस्था के बारे में पूछा साथ ही उससे कहा कि सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना जानकारी प्राप्त करे उसका लाभ प्राप्त करे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest