33.2 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

महराजगंज प्रेस क्लब का हुआ गठन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)।कस्बे क़े पुलिस चौकी तिराहे स्थित महराजगंज प्रेस क्लब कार्यालय पर संयोजक मंडल द्वारा अध्यक्ष पद का दायित्व अमित त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द सिंह व महामंत्री शिवम अवस्थी को बनाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों व शुभचिंतकों ने नव प्रभार ग्रहण करने वालो को ढेर सारी बधाइयाँ दी। वही क्लब क़े अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन कर पदो का वितरण किया गया। इस दौरान संगठन क़े संयोजक सुशील पांडेय ने कहा की संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने व पत्रकारिता का कीर्ति स्तंभ समाज मे स्थापित करने को संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है। सह संयोजक अमित सिंह ने कहा की पत्रकारों क़े हितो को बनाए रखने एवं सामाजिक दायित्वों की पूर्ति करने को यह जिम्मेदारी नव गठित कार्यकारिणी को सौपी गयी है। इस दौरान उपाध्यक्ष टीपी यादव,कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा,संगठनमंत्री पवन साहू, सह संगठन मंत्री पप्पू यादव, विधिक सलाहकार अशोक यादव, मीडिया प्रभारी संतोष सिंह,कार्यालय प्रभारी राघवेंद्र सिंह, मंत्री नेहा मिश्रा व इंमानुल हक को बनाया गया। नवगठित महराजगंज प्रेस क्लब क़े पदाधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित संगठन क़े संरक्षक प्रेम जायसवाल व निदेशक एक़े श्रीवास्तव द्वारा आशीर्वाद लिया गया जिस पर दोनो ने नई कार्यकारिणी को समाज व पत्रकार हित मे कार्य करने का निर्देश देकर बधाई दी।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest