23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

महराजगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामिया अभियुक्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित 15 हजार का इनामी अभियुक्त आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसे एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि थाना हैदरगढ़ निवासी दयाराम पुत्र छंगा द्वारा उसे अपरहरण कर मारने पीटने व जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए 27 जुलाई 2018 को मुकद्मा पंजीकृत कराया था जिसमें काफी दिनों से वांछित चल रहे मोन निवासी हरिनाथ सिंह उर्फ बबलू पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह पर को गिरफ्तार करने पर 15 हजार रूपये का इनाम पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कोतवाल लाल चन्द सरोज, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, शुभम सिंह, आरक्षी सनोज व नीरज कनौजिया के छापेमारी कर सुखई का पुरवा मजरे अतरेहटा चैराहे से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest