25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में उच्चकों के हौसले बुलंद आये दिन घटनाओं को दे रहे अंजाम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नवोदय चौराहे से नरई जाने वाले मार्ग सहित महराजगंज से रायबरेली मार्ग पर थुलवासा तक उचक्कों का आतंक बढ़ रहा है। बीते तीन दिनों में तीन घटनाएं पुलिस गश्त की पोल खोल रही है। लगातार हो रही घटनाओं की जानकारी होने के बाद भी पुलिस आँखें बंद किये हुए है।

बताते चलें कि तीन दिन पूर्व सरीपुर प्रधान अजय श्रीवास्तव के साथ अज्ञात बाईक सवारो ने रोककर मारपीट व छीना झपटी का प्रयास किया ग्रामीणों को आता देख फरार हो गए। वहीं मंगलवार को कलंदरगंज मोड़ के पास राकेश यादव पुत्र ईश्वर दीन दूध देकर वापस जा रहा था तभी तीन लोगों ने मारपीट किया। तीसरी घटना मंगलवार की देर रात ड्यूटी से वापस आ रहे पीआरडी जवान से तीन अज्ञात बाईक सवारों ने रोककर मोबाइल व जेब में रखे 700 रुपये छीन लिए। कई घटनाएं होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाँथ धरे बैठी है जिससे उचक्कों के हौसले बुलंद हो रहे है। पी आर डी जवान चंद्र किशोर ने बताया कि घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस कार्यवाही नही कर है उल्टा उसी पर दबाव बना कर मोबाइल खो जाने की तहरीर देने की बात कर रही है। क्षेत्र के लोगों ने इन उचक्कों पर कार्यवाही कि मांग की है ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest