36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

ममेरे भाई ने मासूम के साथ किया दुराचार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम से 16 वर्षीय ममेरे भाई ने दुराचार कर रिस्तों को कलंकित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब 4 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय ममेरा भाई चार वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों में ले गया। आरोप है कि किशोर ने वहीं खेत में मौका पाकर मौसम का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया और मासूम के बेहोश होने के पश्चात उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गया। बाद में जानकारी होने पर पीड़ित मासूम के परिजनों ने डायल डायल 100 को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को न पाकर उसके परिजनों को अपने साथ थाने ले आई। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest