15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

मनाया गया ‘जोती जोत समान’ का गुर पर्व

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। निरंकारी जोत साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज जी का ‘जोती जोत समान’ का गुर पर्व गुरूद्वारा गुरूनानक नगर में श्री गुरू सिंह सभा समिति रायबरेली की संगत द्वारा बड़ी ही श्रद्धा एवं सद्भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। समागम में पिछले वर्षों की भांति इस बार भी संत बाबा गुरचरन सिंह जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। रागी जत्था भाई साहेब भाई सरबजीत सिंह जी व भाई संदीप सिंह जी पंजाब वाले ने मनोहर कीर्तन व कथा विचारों से उपस्थित संगत का मन मोह लिया व संगत को श्री गुरूनानक देव जी महाराज के आदर्शो पर चलने की प्रेरणा दी। प्रात: से ही दीवान सजा जिसमें सुखमनी साहेब जी का पाठ, नितनेम का पाठ, हूजूरी रागी जत्था भाई अमर सिंह जी द्वारा मनोहर कीर्तन, मुख्यग्रन्थी ज्ञानी जगरूप सिंह जी द्वारा कथा विचार किया गया। 10:00 बजे से 12:00 बजे तक भाई सरबजीत सिंह जी व भाई संदीप सिंह जी पंजाब वाले द्वारा मनोहर कीर्तन किया गया। तत्पश्चात अरदास होकर 12:30 बजे से गुरू का अटूट लंगर गुरू राम दास लंगर हाल में शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला। इस अवसर पर अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा, लंगर कमेटी अध्यक्ष सरदार हरविन्दर सिंह सलूजा, गुरमेज सिंह सलूजा, निरंजन सिंह खनूजा, अमरजीत सिंह, लकी मोंगा, सुरेन्द्र सिंह मल्होत्रा, कमलजीत सिंह मखीजा, गुरूबक्श सिंह बग्गा, कमलजीत सिंह बग्गा, अवतार सिंह गांधी, सोनू गांधी, हरजीत सिंह सेठ, पपिन्दर सिंह सलूजा, सतनाम सिंह मोंगा, जसपाल सिंह दुआ, मंजीत सिंह गांधी, निरंजन सिंह गांधी, कल्यान सिंह गांधी आदि उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest