28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

मतदाता सूचियों में है बड़ी गड़बड़ी: सईदुल हसन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर कांग्रेस कमेटी द्धारा नगर के वार्डों में चलाये जा रहे बूथ स्तरीय सर्वे व सम्पर्क कार्यक्रम के अन्र्तगत आज वार्ड नम्बर 25 छोटा घोसियाना के बूथ संख्या 223 व 224 पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईदुल हसन और उनके साथ उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, मुन्ना घोसी, सूर्य कुमार बाजपेयी, हिमांशु सिंह, हाजी मो. उस्मान, वार्ड अध्यक्ष मो. हुसैन के साथ इस कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए जन सम्पर्क अभियान में शामिल रहे। श्री हसन ने बताया कि मतदाता सूचियों में बहुत बड़े स्तर पर गड़बड़ी पायी गयी है। बहुत से मतदाताओं के नाम सूची में नही है व कुछ ऐसे परिवार भी मिले जिनके घर के कुछ नाम एक बूथ पर व कुछ नाम दूसरे बूथ में कर दिये गये है तथा बहुत से ऐसे परिवार जो वार्डो में निवास नहीं करते मगर उनके नाम मतदाता सूची में हैं। कुछ ऐसे नाम भी मिले जो मृतक हैं और उनके नाम वोटर लिस्ट में हैं।

रिपोर्ट : टीम KTNN

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest