15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

मजदूर का शव फंदे से लटकता मिला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (निगोहा)।निगोहां में एक मजदूर का शव फंदे से लटकता मिला, पड़ोसी युवक ने शव देख ग्रामीणों को सूचना दी, परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पी एम के लिए भेज दिया है।

निगोहां के दयालपुर के मजरा कमाखेड़ा निवासी मजदूर बेचालाल अपनी पत्नी संग गांव में रहता था
पत्नी पूनम 5 दिन पूर्व अपने मायके बछरावां थानांतर्गत सारी खेड़ा चली गयी थी।

बुधवार की सुबह जब पड़ोस का युवक दूध लेने के लिए बेचालाल के घर गया तो देखा की उसका शव कमरे में पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटक रहा था, युवक के शोर मचाने पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
सूचना पाकर पास के गांव छबीलेखेड़ा में रहने वाला मृतक का भाई बराती लाल भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर निगोहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीँ मृतक के भाई ने बताया की मृतक दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। जिसका इलाज भी चल रहा था।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest