27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

मंदिर विवाद को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम करने का किया प्रयास

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

निगोहा (लखनऊ)। थाना क्षेत्र में स्थित लगभग सैकड़ों वर्ष पुराना मदाखेड़ा मंदिर है । जिसको लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था ,जिसको लेकर दोनों पक्षों में आज विवाद शुरू हो गया । जिसकी सूचना पाकर एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी राजकुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे ,लोगों को शांत कराने की कोशिश की एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा समय दिया गया कि दो दिन बाद इसकी पैमाइश करा दी जाएगी, तब जाकर दोनों पक्ष शांत हुए और उपजिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी राजकुमार शुक्ला के जाने के बाद ग्रामीणों ने पुनः नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश की इस बात की सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष निगोहां जगदीश पाण्डेय मिली मौके पर निगोहा थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ पहुंच कर कुछ ही क्षणों में दोनों पक्षो को समझाकर जाम को खुलवा दिया तब जाकर ग्रामीणों व राहगीरों ने राहत की सांस ली ,और आने जाने का रास्ता बहाल हुआ ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest