23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

मंगल कलश यात्रा से होगा हरि कथा का शुभारंभ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

11 दिसम्बर को जरूर पधारे ।

जगतपुर (रायबरेली) कस्बे के सलोन रोड स्थिति पंडित जालिपा प्रसाद विद्या मंदिर में आयोजित श्री हरि कथा के पहले दिन बुधवार को मंगल कलश यात्रा सुबह 9:00 बजे निकाली जाएगी ।मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ उपजिलाधिकारी केशव नाथ गुप्ता के द्वारा झंडा दिखाकर किया जाएगा ।जिसमें पंडित जलिपा विद्यालय के कथा पंडाल से महिलाएं पीला वस्त्र धारण करके कलश यात्रा लेकर पूरे सोनारन से होते हुए रायबरेली रोड से चौराहे,चौराहे से डलमऊ रोड के रामलीला मार्ग से होते हुए जूनियर हाई स्कूल के पास से होते हुए जगतपुर चौराहे से सलोन रोड स्थित कथा पंडाल पंडित जालपा प्रसाद विद्या मंदिर में समाप्त होगी ।तत्पश्चात सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्याओं के द्वारा भजन संकीर्तन दोपहर 1:00 बजे उसके पश्चात कथा आरंभ के पहले दोपहर 2:00 बजे दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आए हुए मुख्य अतिथियो एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया जाएगा ।उसके पश्चात प्रथम दिवस का कथा समापन एवं दिव्य आरती सायं 4:00 बजे होगा ।उसके बाद प्रथम दिवस के कथा समापन का प्रसाद वितरण किया जाएगा ।पुनः कथा के दूसरे दिन कथा का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा ।उक्त कार्यक्रम में सभी भक्तगण एवं प्रेमी जन पहुंचकर हरि कथामृत एवं भजन संकीर्तन का लाभ उठा सकते हैं।

मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest