24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालीसा बनने वाली हैं डायन

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

इस शो में मोना के किरदार का नाम मोहना होगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर करते हुए स्टार प्लस से जुडऩे और नजर का हिस्सा बनने की खबर शेयर की।

बिग बॉस 10 में आने के बाद मोनालीसा रातोंरात स्टार बन गईं। अब तक जो एक्ट्रेस केवल भोजपुरी फैन्स के बीच पॉपुलर थीं, वह इस शो के बाद घर घर में पहचानी जाने लगीं। इसी शो के दौरान उनकी शादी भी हुई और इसके बाद उनके पास काम की लाइन लग गई। बंगाली वेब सीरीज दुपुर ठाकुर सीजन 2 में झूमा बोदी का किरदार निभाने के बाद अब वह स्टार प्लस पर नजर आने वाली हैं। जी हां मोनालीसा को स्टार प्लस का एक शो ऑफर हुआ है। यह शो जल्द शुरू भी होने वाला है। मोनालीसा नजर नाम से शुरू हो रहे स्टार प्लस के नए शो में नजर आएंगी। मोना इसमें डायन के रोल में नजर आएंगी। यह शो हर शाख पर उल्लू बैठा है को रिप्लेस करेगा और 30 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। मोनालीसा के लुक रिवील कर दिया गया है।इसमें मोना का चेहरा तो साफ नजर नहीं आ रहा। लेकिन उनकी लंबी चोटी एक सस्पेंस खड़ा कर रही है। शायद इस डायन की सारी शक्ति इस चोटी में होगी। इस शो में मोना के किरदार का नाम मोहना होगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर करते हुए स्टार प्लस से जुडऩे और नजर का हिस्सा बनने की खबर शेयर की।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest