36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

भीषण गर्मी में जच्चा बच्चा बिलखते रहे साहब खर्राटे भरते रहे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सीएससी मे महिला वार्ड में पंखे नहीं चलने से मरीजों ने काटा हंगामा मामला तूल पकड़ता देख सरपट दौड़ी पुलिस

लालगंज (रायबरेली) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज मे महिला वार्ड में पंखे नहीं चलने से जच्चा बच्चा भीषण गर्मी में रहने के लिए मजबूर हुए इसी बात से नाराज मरीजों ने काटा हंगामा मामला तूल पकड़ता देख सरपट दौड़ी पुलिस मामले को शांत कर सीएचसी के जिम्मेदार अधिकारी ने बाजार बंदी होने का हवाला देते हुए फूर्सत पा ली भीषण गर्मी में रहना मरीजों के लिए बडी मुशीबत थी। आपको बताते चलें कि सीएचसी लालगंज बदहाली को लेकर मरीजों व तीमारदारों ने रात में हांगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जब मामला समझा तो मरीजों को शांत कराकर लौट गयी।अस्पताल के महिला वार्ड में पिछले दो दिनों से पंखे खराब हैं। भीषण गर्मी में प्रसव के लिए भर्ती महिला मरीजों व उनके तीमारदारों को हांथ वाले पंखे के सहारे रात काट रहे गर्मी से जूझना मजबूरी बनी थी। तीमारदारों का कहना था कि उन्होंने मामले की जानकारी चिकित्सकों से लेकर कर्मचारियों तक से की। लेकिन पंखे ठीक नही कराए गए जिससे उन सब को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे एक तीमारदार ने मामले का वीडियो बनाना शुरू किया तो यह बात वहां मौजूद नर्स को नागवार गुजर गयी। वह चिकित्सकों को बुला लायी। चिकित्सक का कहना था कि शुक्रवार साप्ताहिक बाजार बंदी होने के चलते इलेक्ट्रीशियन नही मिल सका है। शनिवार को पंखे ठीक करा दिए जाएंगे। इसी बीच मरीजों व तीमारदारों ने वहां तैनात नर्सां पर प्रसव के नाम पर रूपयें की अवैध उगाही व अभद्र वर्ताव करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी को लेकर चिकित्सक व तीमारदारों के मध्य विवाद शुरू हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। नशे की हालत में मिलने पर एक तीमारदार को कोतवाली पकड़ ले गए। विवाद के सही कारण का पता चलने पर पुलिस भी परोक्ष रूप से मरीजों के पक्ष में खड़ी नजर आई। विवाद के बाद सभी महिला मरीजों को नीचे पुरूष वार्ड में सिफ्ट कर दिया गया ताकि मामला तूल न पकड़ने पाए। मरीजों की माने तो किसी बात की शिकायत की जाती तो वहां पर मौजूद अधिकारी कर्मचारी दबाव बनाते मजबूरन मरीजों व तीमारदारों को मुंह बंद करना पड़ता।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest