25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में की गई। आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले 2019 के चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में इस बार भाजपा का प्रत्याशी जीतेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। नई कार्यकारिणी में पूरे जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी की गई। जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि इस बार रायबरेली में कमल खिलाना है। सभी मिलकर कार्य करें।
इस कार्यकारिणी में शुभभ्रांत रस्तोगी को सलोन, सर्वेश अवस्थी को महाराजगंज, आंसू अवस्थी को बछरावां, विकास शुक्ला को लालगंज, अनुज मौर्य को शिवगढ़ और रंजीत सिंह को जगतपुर मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिमांशु सिंह और अनूप पांडे को नगर में महामंत्री बनाया गया है जबकि सचिन रस्तोगी को बछरावां अभिषेक वर्मा को नगर और अरुण तिवारी को छतोह, सुनील मौर्या को महाराजगंज, रवि शर्मा को राही और प्रखर चैरसिया को नगर का मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रशांत को हरचंदपुर का कोषाध्यक्ष, सुमित पांडे को नगर का मीडिया प्रभारी, वीरेंद्र सिंह को अमावां का कार्यालय प्रभारी तथा अजय सिंह, प्रेम गुप्ता, मनोज सिंह, कलष श्रीवास्तव, शेर बहादुर सिंह, सुरेंद्र पासवान, मनीष सिंह को सदस्य बनाया गया हैं। सभी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की बाात कही। इस मौके पर संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest