27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान कार्यशाला का किया गया शुभारंभ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद रूप से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत ब्लाक सभागार में विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रामनरेश रावत ने की । कार्यशाला में भाजपा के विस्तारक, सेक्टर संयोजक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे । कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक रामनरेश रावत ने कहा की सदस्यो की अथक मेहनत व प्रयास के बूते ही आज भाजपा सरकार केंद्र से लेकर राज्यो में सरकार बनाए हुए है,भाजपा संगठन अन्य दलो की अपेक्षा एकलौता ऐसा दल है जो वंशबाद को बढ़ावा देने के बजाए कार्यकर्ताओं के बल बूते संचालित है और आज पूरे विश्व में सर्वाधिक सदस्यो की संख्या का रिकार्ड स्थापित किए है । इस दौरान प्रेम मिश्रा, विद्यासागर अवस्थी, सरदार फतेह सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, हरी कृष्ण पांडे, गया प्रसाद लोधी, प्रभात साहू, वीरेंद्र गौतम,शरद सिंह, अनुज मौर्य, जनमेजय सिंह, शुभम जायसवाल, राम अभिलाष सहित दर्जनो पदाधिकारी मौजूद रहे ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest