18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

भाजपा सरकार में जंगलराज व्याप्त है, पिछड़ों पर अत्याचार व जुल्म किये जा रहे है : शिवपाल यादव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। क्षेत्र के थुलवासा गांव मे आयोजित स्वागत समारोह मे उन्होने कहा की इस सरकार में खास कर पिछड़ों पर अत्याचार व जुल्म किये जा रहे है। योगी राज की कानून व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है प्रतिदिन प्रदेश मे लूट-हत्याएं व बलात्कार हो रहे है भाजपा सरकार मे पीड़ितों की कोई सुनने वाला नही है प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम है।

संबोधन से पूर्व क्षेत्रीय प्रसपा नेता प्रतीक यादव के नेतृत्व मे थुलवासा चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम मे पहुचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पवन यादव , राम सिंह यादव , इजहार आलम, जयप्रकाश, मकसूद, मोनू पहलवान, शिवबहादुर यादव , सौरभ यादव आदि ने 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया । इस दौरान सैकडो लोग समारोह कार्यक्रम मे मौजूद रहे ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest