36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

भाजपा नेता अभिलाष चंद कौशल ने मुस्लिम समाज के लोगों को किया जागरूक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। जहां एक और पूरे प्रदेश में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं तो वही गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देता ऊंचाहार जहां पर हिंदू मुस्लिम एक होकर किसी भी तरीके का मतभेद नहीं रखते हैं। राजनीतिक दल चाहे जितने परतंत्र रचें लेकिन यहां के लोग हिंदू मुस्लिम भाई भाई की तरह रहते हैं और सब कुछ समझते हैं। शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष चंद्र कौशल ने ऊंचाहार बाजार में मुस्लिम दुकानदारों की दुकानों में जाकर उनसे मुलाकात की और अपील की कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 बारे में मुस्लिम समाज के ग्राहकों को समझाएं, नहीं तो झूठ और भ्रम फैलाने वाले राजनीतिक दल अपने वोट बैंक के स्वार्थ में भ्रम फैला कर लोगों को भ्रमित करते हुए अपने स्वार्थ को सिद्ध करेंगे। आपकी थोड़ी सी समझदारी से वह लोग देश का माहौल बिगाड़ने में सफल नहीं होंगे। इस मौके पर अभिलाष चंद कौशल के साथ भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी भी मौजूद रहे। बता दें कि लोगों की सूझबूझ व प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से ऊंचाहार क्षेत्र में अमन चैन कायम है। प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद है।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest