24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

भाजपा नेता अतुल सिंह के काफिले की गाड़ी ट्रक से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज हाईवे के ग्राम सवैया हसन गांव के नहर के पास भाजपा नेता अतुल सिंह के काफिले की एक गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिससे वह गाड़ी टूट कर चकनाचूर हो गई। उसमें सवार भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह को हल्की चोटें आई, बाकी सभी लोग सुरक्षित रहे। बता दें कि भाजपा नेता अतुल सिंह अपने काफिले के साथ बाबूगंज से ऊँचाहार जा रहे थे तभी सवैया हसन गांव के नहर के पास सामने से एक ट्रक आ रहा था, अतुल सिंह के काफिले में कुल 3 गाड़ियां थी दोनों गाड़ियां आगे निकल गई पीछे वाली गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही लोगों कहां पर मजमा लग गया। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होते ही भाजपा ऊँचाहार मंडल अध्यक्ष कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और भाजपा नेता अतुल सिंह के साथ घायल शैलेंद्र सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर भाजपा नेताओं का हालचाल जानने का सिलसिला चालू रहा।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest