28.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

भाजपा के कार्यों का चिट्ठा बनायेंगे सपाई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कराए गए कार्यों, अपराधों, अत्याचारों का लेखा-जोखा तैयार करें। लेखा-जोखा तैयार करने के लिए विधायक द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की तरफ से मिली डायरी प्रदान की गई जिसमें कार्यकर्ता पूरा लेखा-जोखा तैयार करेंगे और उन्होंने कहा कि जो विकास के कार्य बाकी हैं उनका भी लेखा-जोखा तैयार करें जिससे कि समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा कार्यकर्ताओं की तैयार की गई। पुस्तिका पर विचार किया जाएगा और क्षेत्र के पिछड़े विकास को नई दिशा दी जाएगी। श्री अकेला ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर पीड़ित की समस्याओं को डायरी में अवगत कराएं जिससे कि सरकार बनते पत्रिकाओं का आकलन करने के बाद क्षेत्र का विकास और सभी मुद्दों पर पार्टी कार्य कर सकें । विधान सभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि ब्लाक का लेखा-जोखा कार्यकर्ता तैयार करें जिस पर सरकार आने पर पार्टी विचार करेगी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी उर्फ आलू महाराज, रन बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह यदुवंशी, शेखर चैधरी, ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला, उमेश चैधरी, अशोक शुक्ला, अवधेश चैधरी, दिलीप पाठक, माताफेर सिंह, रामपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest